ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, नौ वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने जनपद और गैर जनपद क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 22 और 23 मई 2026 को विशेष अभियान चलाकर न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आरोपियों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया गया। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है और कई आरोपी स्वयं न्यायालय में सरेंडर करने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी, आबकारी अधिनियम, विद्युत अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े आरोपी शामिल हैं। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

गिरफ्तार किए गए वारंटी:-

आकाश उर्फ काशी निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर

सागर निवासी ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल

अमरीश निवासी सलेमपुर महदूद

रोहित निवासी सलेमपुर

अब्दुल लतीफ निवासी गढ़मीरपुर

दीपक ममंगई निवासी सुमन नगर

मेघराज निवासी कुतुबपुर

एक महिला वारंटी निवासी गढ़मीरपुर

डोली निवासी ब्रह्मपुरी, सिडकुल

पुलिस टीम:-

1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी

3. उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट

4. अ0उ0नि0 राकेश कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर

5. हे0का0 जितेन्द्र चौधरी

6. का0 हरीश राणा

7. का0 दीपक रावत

8. का0 अर्जुन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!