हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के न्यू धीरवाली में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि न्यू धीरवाली में विवाहिता द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार व उपनिरीक्षक ललिता चुफाल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Hey team janmanch24x7.com,
I would like to discuss SEO!
I can help your website to get on first page of Google and increase the number of leads and sales you are getting from your website.
May I send you a quote & price list?
Bests Regards,
Ankit
Best AI SEO Company
Accounts Manager
http://www.letsgetoptimize.com
Phone No: +1 (949) 508-0277
अपना फोन नंबर भेजो