40 ग्राम स्मैक के साथ श्यामपुर का युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए मंगलवार शाम एक युवक को 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।

 

            नगर कोतवाली प्रभारी:- रितेश शाह

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया है ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश चलाए जा रहे अभियान को मंगलवार की पुलिस टीम टिबड़ी रोड स्थित लोधामंडी तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टिबड़ी की ओर से तेज गति से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर अचानक ब्रेक लगाकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों को शक होने पर पीछा करने के बाद युवक को पकड़ लिया। मौके पर ही तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।आरोपी को कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ में अपना नाम मलकित (25 वर्ष), निवासी चंडी घाट माजरा, श्यामपुर थाना क्षेत्र बताया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में 

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ,

उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल

कांस्टेबल रमेश चौहान

कांस्टेबल सुमित सिंह 

कांस्टेबल हरीश रतूड़ी,शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!