नावेद अख्तर।
हरिद्वार। भीषण ठंड और घने कोहरे के मद्देनजर मुस्लिम समाज कल्याण समिति द्वारा असहाय व बुजुर्ग व्यक्तियों को कंबल व गर्म चादर बांटी गई। बढ़ती ठंड के प्रकोप से जरूरतमंदों को बचाने के लिए समिति सक्रिय है। समिति का उद्देश्य है कि जरूरतमंद ठंड से राहत पाने से वंचित न रहे।
बीते बुधवार को मुस्लिम समाज कल्याण समिति रावली महदूद के सदर शकील अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता शमशेर व अधिवक्ता दिलशाद द्वारा समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर विधवा महिलाओं ओर बुजुर्गों को कम्बल व गर्म चादर वितरित किए गए। इस मौक़े पर समिति के सदर शकील अहमद ने कहा कि समिति समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आती है। वरिष्ठ अधिवक्ता शमशेर ने कहा कि समिति के सहयोग से सर्दी से राहत देने के लिए कंबल वितरण किया गया है। यह नेक काम आगे भी किया जाएगा और भी लोगों को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए और जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। इस दौरान शाकिर आदि मौजूद रहे।
