पेट्रोल पंप तोड़फोड़ मामले में ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित पुराने ट्रक यूनियन स्थित बंधन पैलेस के नजदीक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। वहीं झगड़े में शामिल अन्य युवक मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार कों ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अहबाबनगर और कस्साबान क्षेत्र के कुछ युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुँचे थे। आरोप है कि तेल की मात्रा को लेकर कर्मचारी से उनकी कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पंप मालिक उमरशाद अंसारी बीच-बचाव करने आए, तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने पंप परिसर में जमकर हंगामा किया और पथराव कर कार्यालय के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान मालिक और एक कर्मचारी घायल हो गए। हंगामे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और मौर्चा संभाला। पुलिस को देख कई युवक वहां से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया और तीनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि फरार युवकों की पहचान हो सके। फिलहाल तीन आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर आगे का मामला दर्ज किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:-

नवील कुरैशी पुत्र मकसूर निवासी मोहल्ला अहवाबनगर, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

कैफ़ खान पुत्र सहराज खान निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

तौफीक अहमद पुत्र अब्दुल सकुर निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम:-

चौकी प्रभारी रेल समीप पाण्डेय

कांस्टेबल अमित गॉड

कांस्टेबल राजेश बिष्ट

कांस्टेबल सुनील शर्मा

कांस्टेबल अनिल वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!