हरिद्वार। जनपद के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुँचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर माँ गंगा की पूजा-अर्चना की और जनपद की सुख-शांति व सुरक्षित कानून व्यवस्था के लिए आशीर्वाद लिया।

नवनियुक्त कप्तान नवनीत सिंह अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले एसएसपी एसटीएफ के पद पर तैनात रहते हुए उन्होंने नशा माफियाओं की कमर तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ भी किया गया था, जिससे अपराधियों के बीच उनकी एक कड़क अधिकारी की छवि बनी हुई है।
