हरिद्वार सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देकर अपनी जगह बदल-बदल कर रह रहा था।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि साल 2024 में राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहित अग्रवाल और उसके साथियों ने फोरेक्स ट्रेडिंग और सामान की खरीद-फरोख्त के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस शिकायत पर थाना सिडकुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी मोहित अग्रवाल जब से फरार चल रहा था। पुलिस जब भी उसके ठिकानों पर छापेमारी करती आरोपी पहले ही वहां से भाग निकलता था। आरोपी की इसी चालाकी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

सिडकुल थानअध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने माननीय न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हासिल कर लिया था।नए कप्तान की अगुवाई में पुलिस टीम लगातार सक्रिय थी। मुखबिर तंत्र की मदद और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी मोहित अग्रवाल (42 वर्ष) को उसके निवास स्थान इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में
सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उप-निरीक्षक देवेन्द्र तोमर, उप-निरीक्षक सुभाष रावत ,होमगार्ड आफताब शामिल रहे हैं।
