देहरादून। वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 01 भालू पित्त व 05 नाखून जंगली जानवरों के बरामद हुए है। एसटीएफ द्वारा दोनों के खिलाफ थाना विकासनगर में वन्यजीव अधि. (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

जानकारी के अनुसार देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर गुरुवार को देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से दो वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक भालू पित्त (वजन 155 ग्राम) व पांच नाखून जंगली जानवर के बरामद किए गए।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा भालू पित्त की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मेैनुवली डेवलप किया गया। जिस पर गुरुवार को विकासनगर से यमुनोत्री जाने वाले रास्ते हतीयारी ग्राम से पहले मोटर साइकिल पर आते हुए दो व्यक्ति को गिरप्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भगवान सिंह रावत व जितेन्द्र सिंह पुंडीर बताया। टीम ने भगवान सिंह रावत के कब्जे से एक भालू पित्त व जितेन्द्र सिंह पुंडीर के कब्जे से पांच नाखून जंगली जानवर के बरामद किए। भालू पित्त एवं जंगली जानवरों के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है। इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध थाना विकासनगर जनपद देहरादून में वन्यजीव अधि. (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले मेें गहनता से छानबीन की जा रही है। यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी। वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. भगवान सिंह रावत पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कांडेयू थाना विकासनगर देहरादून।
2. जितेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह निवासी ग्राम मदरासु थाना विकासनगर जनपद देहरादून।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. निरीक्षक यशपाल सिंह।
2. अ.उ.नि. हितेश कुमार।
3. हे.का वीरेंद्र नौटियाल।
4. हे.का कुलदीप रौतेला।
5. का मोहन असवाल।
