देहरादून। शासन ने शुक्रवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। जिसमे आईजी रैंक से लेकर एसपी रेंक तक के पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है। वहीं, जीआरपी व 41वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी संभाल रही आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को गृह एवं कारागार विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।



