रंजिश के चलते युवक पर लोहे की रॉड से हमला, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्र होके कोतवाली पहुंचे और युवक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अनिल चौहान निवासी मालियान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह अपने साथी विशाल धीमान के साथ नूतन नर्सिंग होम के पास खड़ा था। इसी दौरान कैफ निवासी मोहल्ला घोसियान वहां आया और अचानक लोहे की रॉडनुमा वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। अनिल का आरोप है कि कैफ आए दिन घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौच करता है कई बार समझाने के बावजूद उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं, जिस रंजिश में हमला किया गया। उसके साथ मौजूद विशाल धीमान ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। इसके बाद अनिल बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!