दुकान के आगे ख़डी चौकी इंचार्ज की गाड़ी हटवाना दुकानदार को पड़ा भारी, आगबबूला हुए चौकी इंचार्ज दुकानदार को उठा कर लें गए चौकी

उत्तराखंड डेस्क।

हल्द्वानी। दूकान के आगे खड़ी गाड़ी को हटवाना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। जिसपर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए और दुकानदार को ज़बरदस्ती पकड़ कर चौकी लें गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे कुछ पुलिस कर्मी दुकानदार को जबरदस्ती उठा कर पुलिस जीप में बैठा रहे है। मामले में फज़ीहत होते देख बाद में समझौता कर विवाद को निपटा दिया गया।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह की है। हल्द्वानी क्षेत्र में एक चौकी प्रभारी अपनी कार से चाय पिने के लिए रुके। उन्होंने अपनी कार एक दूकान के सामने पार्क कर दी। दुकान खोलने के समय दुकानदार वहां पहुंचा और चाय पी रहे चौकी इंचार्ज साहब को डिसट्रब कर दिया। दुकानदार ने चौकी इंचार्ज से कार हटाने को कहा। इसको लेकर ही विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद वर्दी की हनक दिखाते हुए साहब उसको उठा कर चौकी लें गए। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने व उच्च अधिकारियों के कान में शिकायत पहुंचने के डर से बाद में समझौता कर लिया गया और दुकानदार को छोड़ दिया गया। मामले में वरिष्ठ पत्रकार अजित राठी ने भी अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर मित्र पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाया है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराज़गी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!