उत्तराखंड डेस्क।
अल्मोड़ा। जनपद के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी से बड़ा सडक हादसा सामने आया है। यहां एक बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। बस में करीब 19 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें मौक़े पर पहुंची और बस में यात्रियों के बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बस में करीब 19 यात्री सवार थे। जिनमे से सात की मौक़े पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ द्वारा मृतकों के शव को निकाला गया। साथ ही घायल हुए अन्य यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक में चार पुरुष व तीन महिला:-
01-गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली
02- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी चमोली।

03 सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 निवासी चमोली
04- तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र
05- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष
06- उमेश पुत्र नामालुम उम्र 25 वर्ष
07- गोविदीं देवी पत्नी हरी सिंह निवासी उम्र 58 वर्ष निवासी घुघुती तहसील द्वाराहाट

