मीटर को उतार कर खंभे पर लगाने गई ऊर्जा विभाग की टीम से नोकझोंक, उपभोक्ताओं ने तोड़े मीटर

हरिद्वार। ज्वालापुर में उपभोक्ताओ द्वारा मीटर खंभे पर लगाए जाने का विरोध करते हुए पहले ऊर्जा विभाग के जेई व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। फिर अपने मीटरों को तोड़ दिया गया। ज़ब टीम मौक़े पर पहुंची तो कई मीटर टूटे हुए सड़कों पर मिले। वहीं, मामले में ऊर्जा विभाग द्वारा वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर ऊर्जा विभाग द्वारा घर की दीवारों पर लगे मीटर को उतार कर खभों पर लगाया जा रहा है। कहीं हद तक यह कार्य काफ़ी समय से शांतिपूर्ण चल रहा है। लेकिन बीते शुक्रवार को धीरवाली में इसका विरोध देखने को मिला है। कुछ बे-बुनियादी मांग को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा खंभो पर मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध किया गया।

कुछ उपभोक्ताओं द्वारा जेई व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। जिसके बाद टीम वहां से बेरंग लौट गई। लेकिन ज़ब सुबह टीम मौक़े पर पहुंची तो घरों के बहार मीटर टूटे हुए मिले। आधा दर्जन के करीब मीटर तोड़े गए है। वहीं, अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!