कामयाबी: 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद ब्लाइंड केस का खुलासा, बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी आया गिरफ्त में

भगवानपुर। खेतों के बीच अचेत अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले का भगवानपुर पुलिस ने 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पर्दाफाश कर दिया। पूरी तरह ब्लाइंड बने इस मामले में पुलिस ने करीब 250 संदिग्धों से पूछताछ कर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

जानकारी के अनुसार बीते 23 मई को खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला गांव से दूर खेतों में गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। मामले में पीड़िता के भतीजे संजय कुमार की तहरीर पर भगवानपुर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनास्थल आबादी से दूर खेतों के बीच होने के कारण मामले की जांच पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। मौके पर न कोई प्रत्यक्षदर्शी था और न ही आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा लगा था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया तथा लगातार संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी।

फ़ाइल फोटो: भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह।

प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 10 दिन तक चली जांच और 250 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद रज्जाक पुत्र लालदीन निवासी खुब्बनपुर को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला से घास और दरांती मांगता था। कई बार मांगने के बावजूद महिला द्वारा सामान नहीं देने से वह उससे नाराज चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी भांग पीने के बाद खेत में पहुंचा और आम के पेड़ के नीचे बैठी महिला पर डंडे से हमला कर दिया। महिला के गिरने के बाद उसने मुक्कों से भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। महिला के न बोलने पर आरोपी ने उसे मृत समझ लिया और ईख के खेत में फेंककर फरार हो गया।

एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमे में हत्या के प्रयास से संबंधित गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। वही, भगवानपुर पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह ब्लाइंड केस के सफल खुलासे के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल पुलिसिंग और लगातार मेहनत ने अहम भूमिका निभाई।

गिरफ्तार आरोपी:-

रज्जाक पुत्र लालदीन नि0 खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम:-

प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह

एसएसआई रमेश कुमार सैनी

उ0नि0 आशीष नेगी चौकी प्रभारी

उ0नि0 नीरज रावत

उ0नि0 सुनील पन्त

म0उ0नि0किरण गुसाई

अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान

है0कानि0 गीतम

कानि0 राहुल कुमार

म0पीआरडी रीना

का0 उबैदउल्ला

का0 सचिन यादव

का0 हिमाशु चौधरी

का0 विनय थपलियाल

म0का0 सोनम

म0का0 अनुमपा कर्णवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!