पीठ बाजार से ई-रिक्शा चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा 

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नए साल में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सेक्टर-1 पीठ बाजार से ई-रिक्शा चोरी करने की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दो ई-रिक्शा बरामद किए हैं। आरोपी आर्थिक तंगी के कारण चोरी की राह पर चल पड़ा था।जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से भेल (BHEL) सेक्टर-1 स्थित पीठ बाजार में ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। 30 दिसंबर 2025 को विनोद कुमार निवासी गुरुकुल कांगड़ी का रिक्शा चोरी हुआ था, जबकि 2 जनवरी 2026 को सुभाष सिंह निवासी ब्रह्मपुरी का ई-रिक्शा अज्ञात चोर उड़ा ले गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने सेक्टर-4 लिपटिस बाग के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसकी पहचान अंकित पुत्र हरिराज निवासी बिजनौर हाल निवासी शिवलोक, रानीपुर के रूप में हुई। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी अंकित ने बताया कि वह खुद ई-रिक्शा चलाता है, लेकिन पर्याप्त कमाई न होने के कारण उसने चोरी शुरू कर दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-5B बीएचईएल स्थित एक खंडहर मकान के पीछे जंगल से चोरी किया गया दूसरा ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। आरोपी ने अपना अंकित पुत्र हरिराज, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गनौरा, बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में 

रानीपुर कोतवाली प्रभारी शान्ति कुमार,अ.उ.नि. सुबोध घिल्डियाल, हे.कान्स. विमल नेगी, कानि. दीप गौड, का,विरेन्द्र जोशी,का, प्रेम सिंह,शामिल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!