तीन शातिर बाइक चोर दबोचे, पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की

हरिद्वार।रुड़की पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय।

जानकारी के अनुसार रुड़की कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय 5 जनवरी 2026 को अमित कुमार कश्यप निवासी आईआरआई कॉलोनी और कुरबान निवासी ग्राम नगला इमरती ने उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों की मोटरसाइकिलें रुड़की के चौपाटी बाजार से चोरी हुई थीं। ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज होते ही कोतवाली रुड़की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों के नाम:राहुल पुत्र राजू (उम्र 24 वर्ष), निवासी गोल भट्टा, मिलापनगर, रुड़की।सचिन पुत्र स्व. ओमप्रकाश (उम्र 35 वर्ष), निवासी रतन का पूर्वा, रुड़की।अभिषेक पुत्र मदन (उम्र 26 वर्ष), निवासी गोल भट्टा, मिलापनगर, रुड़की बताया है।पुलिस टीम: उपनिरीक्षक बालम सिंह राठौर, अ.उ.नि. आषाढ़ सिंह पंवार, हेड कांस्टेबल युनुस बेग, कांस्टेबल अमित, अनिल चौहान, राजेश देवरानी और गुलबाहर शामिल रहे।

 

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए फायरिंग करना पड़ा भारी, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

रुड़की: सोशल मीडिया पर रसूख दिखाने और रील बनाने के शौक ने एक युवक को हवालात पहुंचा दिया है। रुड़की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रुड़की कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि 6 जनवरी 2026 की रात को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम मंगलौर मार्ग पर रेलवे पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ही फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जो काफी वायरल हुआ था। पुलिस तभी से इसकी तलाश में थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन बाल्मिकी पुत्र संजय, निवासी नई टंकी के पास, रतन का पूरवा, मोहनपुरा, रुड़की बताया है।

पुलिस टीम में 

अ.उ.नि. नरेन्द्र राठी, हेड कांस्टेबल यूनूस बेग और कांस्टेबल सोबन सिंह चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!