हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम, हीरादास हनुमान मंदिर में पिछले पाँच वर्षों से माता सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन आपसी सहयोग एवं माता रानी की कृपा से महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव के सानिध्य में संपन्न होता आ रहा है। इसी क्रम में छठवें सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन आगामी 23 जनवरी 2026 को किया जाना है, जिसमें अब मात्र 15 दिन शेष रह गए हैं।
आयोजन की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष का आशुतोष पांडेय ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती का पूजन दिव्या भव्य रूप से किया जाएगा जिसको लेकर 10 जनवरी 2026, सायंकाल 6 बजे अवधूत मंडल आश्रम परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने सभी सहयोगियों एवं भक्तगणों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है। सभी की उपस्थिति से न केवल आयोजन को दिशा मिलेगी, बल्कि इससे सभी का मनोबल भी बढ़ेगा।
