चंपावत। “जब इरादे मजबूत हों तो बाजू खुद इतिहास लिखते हैं”—इस कथन को सच कर दिखाया है उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों ने। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंपावत जनपद के दो अग्निशमन कर्मियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने दोनों पदक विजेता कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 90 किलोग्राम भार वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं फायर स्टेशन चंपावत में तैनात फायर सर्विस चालक नीरज जोशी ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने दोनों पदक विजेता कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल चंपावत बल्कि पूरे उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा की ओर से भी दोनों कर्मियों को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
