उत्तराखंड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल,एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले की कमान सौंपी गई है,वही अजय गणपति होंगे ऊधमसिंह नगर के नए एसएसपी

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा के 20 बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कप्तान (SSP) बदल दिए गए हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को अब राजधानी देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले की कमान सौंपी गई है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को अब एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।अजय गणपति कुम्भार को चम्पावत से हटाकर ऊधमसिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है।ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकान्त मिश्रा को अब पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) बनाया गया है।अक्षय प्रहलाद कोंडे को रुद्रप्रयाग से पिथौरागढ़ भेजा गया है।रेखा यादव पिथौरागढ़ से चम्पावत की नई एसपी होंगी।चन्द्रशेखर आर. घोड़के को बागेश्वर से अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है।निहारिका तोमर अब रुद्रप्रयाग की नई एसपी होंगी।

देखें लिस्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!