सफलता: एसपी रेखा यादव के निर्देश पर वन्य जीव तस्करों पर एसओजी चम्पावत का कड़ा प्रहार

चम्पावत। जनपद में वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस एवं एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्रवाई के दौरान टीम ने एक तस्कर को गुलदार (तेंदुआ) की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।

फ़ाइल फोटो: एसपी रेखा यादव।

जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी टीम ने चल्थी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ सूचना संकलन व सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसकी पहचान ईश्वर राम उर्फ दीपक (43 वर्ष) निवासी तल्ली खटोली, चौकी चल्थी थाना/जनपद चम्पावत के रूप में हुई। टीम ने उसके कब्जे से लगभग 162 सेंटीमीटर लंबाई की एक गुलदार (तेंदुआ) की खाल, नकदी व मोबाइल फ़ोन बरामद किया।

बरामदगी के आधार पर रेंज कार्यालय सुखीढांग में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, एसपी रेखा यादव ने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा जनपद कंट्रोल रूम को दें। स्पष्ट किया कि वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!