राजधानी देहरादून में शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, दफ्तर में घुसकर की मारपीट

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर उनके ही कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर अचानक दफ्तर में पहुंचे और अजय कुमार नौडियाल के साथ पहले बहस करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और तत्काल उन्हें उपचार के लिए देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों को भाजपा विधायक उमेश शर्मा के कार्यकर्ता बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उमेश शर्मा देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

हालांकि इस संबंध में अभी तक विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना ने सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है तथा वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!