हड़कंप: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

बुधवार रात चंदन जैसवाल निवासी बसंत निवास, जापलीन गंज, जिला बलिया हाल निवासी वैष्णवी अपार्टमेंट, निकट बंगाली मोड़ ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साथ रहने वाली कुमकुम वर्मा उम्र 26 वर्ष पत्नी संतोष वर्मा निवासी चमन सिंह बाग रोड, बलिया उ.प्र. ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना पर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में सामने आया कि कुमकुम की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। वर्तमान में उसका अपने पति के साथ न्यायालय में तलाक का केस चल रहा था। वह कुछ समय से कनखल में चंदन के साथ रह रही थी। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद या मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!