नाबालिग पर फायरिंग के आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

रूडकी। नाबालिग पर जानलेवा फायरिंग के मामले में भगवानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

पुलिस के अनुसार वादी राजकुमार निवासी भगवानपुर ने 25 फरवरी को कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर बताया कि कार्तिक पुत्र सतवीर, निवासी वार्ड नंबर-8 भगवानपुर ने उनकी नाबालिग नातिन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी का उपचार वर्तमान में महंत इन्द्रेश अस्पताल, देहरादून में चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्तिक को हसनपुर मदनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर राजीव रौथान ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी को नियमानुसार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बरामदगी:-

1. 315 बोर का तमंचा

2. 315 बोर का एक खोखा कारतूस

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1.व०उ०नि० अंकुर शर्मा

2. उ०नि० विनय मोहन द्विवेदी

3. अ०उ०नि० अखिलेश कुमार

4. हे०का० मनीष धपोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!