ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच हज़ार के इनामी अपहरण के आरोपी को दबोचा

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

पुलिस के अनुसार 23 फरवरी को क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के अपहरण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि आरोपी जावेद 22 फरवरी को बहला-फुसलाकर उसकी नाबालिक पुत्री को अपने साथ ले गया है। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा तत्काल बरामदगी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए तथा 26 फरवरी को आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया।

फ़ाइल फोटो: प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने परिजनों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज की जांच, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा संभावित स्थानों पर दबिश देने की कार्रवाई की गई। इसी दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आलम उर्फ जावेद पुत्र सफदर निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी को हरिलोक तिराहे से इक्कड़ मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं प्रकरण में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम:-

प्रभारी चौकी बाजार अंशुल अग्रवाल

उप निरीक्षक ललिता चुफाल

कांस्टेबल नवीन छेत्री

कांस्टेबल अंकुर चौधरी

कांस्टेबल अरुण कोटनाला

महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!