सम्मोहित कर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, टॉप्स और नकदी बरामद

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने लोगों को सम्मोहित कर लूटपाट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से लोगों को अपना शिकार बनाकर क्षेत्र में सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने उसके कब्जे से पीली धातु के दो टॉप्स और नकदी बरामद की हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार बीते 12 फरवरी को राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी निवासी आनंदी देवी पत्नी स्व. गोपाल सिंह बिष्ट ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर उनके पास से करीब 50 हजार रुपये नकद और कान के कुंडल उतरवा लिए। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा ने टीम गठित की। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और बाहरी लोगों का सत्यापन किया। लगातार की गई सुरागरसी के बाद पुलिस ने बीते शुक्रवार को आरोपी जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को लालपुल ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की गई है। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में:-

वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार

चौकी प्रभारी रेल समीप पाण्डेय

हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह

का. अर्जुन चौहान

का. सुनील शर्मा

का. नवीन छेत्री

सीआईयू टीम में:-

का. पदम सिंह

का. हरवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!