हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में आज हिंदी विभाग के तत्वावधान में एक गरिमामयी हिंदी साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुनील पाठक, प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय साहित्य परिषद, उत्तराखंड तथा हिंदी सलाहकार समिति, गमन संथाल, भारत सरकार के प्रतिष्ठित सदस्य ने उपस्थित होकर साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया।गोष्ठी के दौरान डॉ. पाठक ने हिंदी भाषा की व्यापकता, उसकी संस्कृतनिष्ठ धारा, समकालीन चुनौतियों तथा साहित्य के सामाजिक दायित्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना की धड़कन है। युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना समय की आवश्यकता है।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं सभी संकाय सदस्यों ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं, बल्कि भाषा की संवृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यार्थियों ने ध्यान पूर्वक विषय को सुना। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग डा अर्चना केद्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का सफल समापन हुआ।
Related Posts
हरिद्वार में नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों का भव्य अभिनंदन
Post Views: 209 हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी द्वारा हाल ही में नव नियुक्त किए गए तीन…
हरिद्वार को मिला तेज-तर्रार प्रशासनिक अधिकारी, वैभव गुप्ता ने संभाला एडीएम वित्त एवं राजस्व का पदभार
Post Views: 84 हरिद्वार। जनपद हरिद्वार को एक सक्षम और परिणामोन्मुखी प्रशासनिक अधिकारी के रूप…
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद हरिद्वार पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट
Post Views: 79 हरिद्वार। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग और 14 मासूम…
