नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के कड़े निर्देशन में सिडकुल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर शनिवार को महिंद्रा चौक क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी को एक पिता ने थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान 2 फरवरी को पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में पोक्सो अधिनियम की की बढ़ोतरी की गई। जांच के दौरान मामले में राहुल पुत्र करण सिंह निवासी नहटोर थाना नहटोर जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल का नाम सामने आया।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल नितेश शर्मा।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। फरारी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने तकनीकी और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर शनिवार को महिंद्रा चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम:

1. उप निरीक्षक मनीषा नेगी

2. कांस्टेबल मनीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!