एएसपी व सीओ के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

हरिद्वार। एएसपी जीआरपी अरुणा भारती व पुलिस उपाधिक्षक जीआरपी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी पुलिस फोर्स द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। साथ ही वस्तुओं की भी जांच की गई। इस दौरान चालानी कार्रवाई भी की गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार को आरपीएफ व जीआरपी पुलिस फोर्स ने मुख्यालय के आदेशों के क्रम में अभियान चलाते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की चेकिंग की गई। अभियान का नेतृत्व एएसपी जीआरपी अरुणा भारती व पुलिस उपाधिक्षक जीआरपी स्वप्निल मुयाल ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी जीआरपी हरिद्वार विपिन चंद पाठक भी शामिल रहे।

चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर/प्लेटफॉर्म में बैठे यात्रियों, संदिग्धों, अनावश्यक बैठे लोगों, घुमंतू प्रवृत्ती के व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया एवं संपूर्ण स्टेशन परिसर में चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 81 पुलिस एक्ट के तहत पांच चालान भी किए गए। एएसपी अरुणा भारती ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। अभियान में बीडीएस व डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जाएगी। यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!