अश्लील इशारे कर लोगों को बुलाती 5 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार। धर्मनगरी की मर्यादा से खिलवाड़ कर सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले लोगों को गंदे गंदे इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करने वाली 05 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी आरोपी महिलाओं का बीएनएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर दिया गया है।

रविवार नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में महिलाओं के दो पक्षों के बीच गाली-गलौच व मारपीट की जा रही है। सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों की 05 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि आरोपी महिलाएं आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी जिसे लेकर विवाद हुआ था। आरोपी महिलाओ का चालान कर दिया गया है।

पुलिस टीम में उ0नि0 ऋषिकांत पतवाल,  ⁠म0उ0नि0 अनीता शर्मा, म0हे0का0 शारदा राठी,  म0का0 मुन्नी राणा, ⁠का0 अर्जुन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!