हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि 22 मई को अंगद प्रसाद साहू निवासी शहडोल, मध्य प्रदेश हाल निवासी नवोदय नगर चौक ने थाना सिडकुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि IMC चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर उससे मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में थाना सिडकुल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए सक्रिय हुई पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एसओ अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस लाइन तिराहे के पास से दो संदिग्ध युवक हसन और आशु को दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल लूट की वारदात कबूल कर ली। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और चाकू बरामद हुआ।

एसओ अजय शाह ने बताया कि मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. हसन निवासी लखीमपुर खीरी हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल।
2. आशु निवासी रावली महदूद हाल निवासी आनेकी थाना सिडकुल।
पुलिस टीम:-
थानाध्यक्ष अजय शाह,
उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान
कांस्टेबल हरि सिंह
