आखिरकार शुरू हुआ हरिलोक तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य, शहरवासियों को मिलेगी जाम से निजात

हरिद्वार। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे के हरिलोक तिराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। एनएचएआई ने पिलर के लिए खोदाई करते हुए हाईवे पर बोर्ड लगा दिए हैं और रूट भी डायवर्ट कर दिया है। फ्लाईओवर बनने के बाद जहां शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तो वहीं आए दिन होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।

गौरतलब है कि ज्वालापुर स्थित हरिलोक तिराहे पर आए दिन जहां हादसे होते थे तो वहीं जाम की समस्या से भी शहरवासियों को दो-चार होना पड़ता था। पुलिस को भी यहां व्यवस्था बनाने में खूब पसीना बहाना पड़ता था। यात्रा सीजन व कावड़ मेले के दौरान ही नहीं स्नान पर्व या फिर वीकेंड पर भी स्थिति बेहद ही खराब हो जाती थी। लंबे समय से यहां फ्लावरओवर का निर्माण किए जाने की मांग उठ रही थी। कुछ समय पहले ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाई गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई थी, मगर पिछले दिनों आखिरकार शासन ने हरिलोक तिराहे सहित जिले में छह फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद रविवार से यहां एनएचएआई की ओर से निर्माण कार्य शुरुआत कर दी गई।

जटवाड़ा पुल से आने वाले वाहन यहां से जाएंगे…

निर्माण कार्य के चलते फिलहाल रूट भी डायवर्ट किया गया है। जटवाड़ा पुल से पुराना हरिद्वार-रुड़की रोड होते हुए हरिलोक तिहारे पर जाने वाले मार्ग को फिलहाल डायवर्ट किया गया है। आने वाले वाहनों को क़ृषि मंडी जाने वाले मार्ग से डायवर्ट किया गया है। हालांकि अभी कार्य आगे बढ़ाने के बाद हाईवे का रूट भी डायवर्ट किया जा सकता है। इसकी तैयारी पुलिस ने पहले से ही की हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!