भागोवाली फायरिंग कांड में शामिल BAAZ गैंग का फरार सदस्य रानीपुर पुलिस की गिरफ्त में, पांच हज़ार का था इनामी

हरिद्वार। बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास स्थित भागोवाली क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और शातिर सदस्य को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी पर पांच हज़ार का इनाम भी घोषित था। मामले में रानीपुर पुलिस पूर्व में दो नाबालिक सहित पांच को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अब गिरफ्तार आरोपी को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

जानकारी के अनुसार घटना बीते 21 अप्रैल 2026 की रात की है। आपसी रंजिश के चलते बाज़ गैंग में शामिल आरोपियों ने हन्नी और उसके साथी वंशु पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान वंशु के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा तुरंत सख्त रुख अपनाया गया और पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए 22 अप्रैल की रात को धीरवाली रोड स्थित भागोवाली मैदान से सभी आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में फरमान, अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी, सागर उर्फ पहाड़ी और दो विधि विवादित किशोर शामिल थे। पुलिस को इनके कब्जे से 2 तमंचे (315 बोर) मय कारतूस और 3 अवैध चाकू बरामद हुए थे।

इसी कड़ी में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी व एसएसआई नंद किशोर ग्वाडी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार चल रहे गैंग के सक्रिय सदस्य नितिश पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम गंगनोली, थाना लक्सर को सेक्टर-1 गांधी पार्क के पास भगत सिंह चौक से दबोच लिया गया। आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार नितिश कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ बहादराबाद, रुड़की और सिडकुल थानों में हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

वही, प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजनें की तैयारी की जा रही है। फायरिंग कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। जल्द ही पूरे गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त कर शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपराधिक इतिहास:-

1- मु0अ0सं0 494/24 धारा 109 बी0एन0एस0 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बहादराबाद

2- मु0अ0सं0 658/24 धारा 109,110,324(4,61(2) BNS 3/25 शस्त्र अधि0 थाना रूडकी

3- मु0अ0सं0 289/25 धारा 109,115(2),190,191(2)(3) बी0एन0एस0 थाना सिडकुल (5000-/ का ईनामी)

पुलिस टीम में:-

प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भंडारी

एसएसआई नंद किशोर ग्वाडी

हे. का. विमल नेगी

का. वीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!