हरिद्वार।। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बहादराबाद क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बहादराबाद कोतवाली प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को नहर पटरी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति मौके से भाग निकला, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दूसरे व्यक्ति को दबोच लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा 30 वर्ष, निवासी हरिपुर कला, रायवाला देहरादून बताया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी में उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशा उसे भानियावाला निवासी सूरज ने सप्लाई के लिए दिया था।फरार साथी की तलाश की जा रही है।

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।फरार आरोपी सूरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के इस काले कारोबार की पूरी चेन को तोड़ा जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
बहादराबाद कोतवाली प्रभारी विजय सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, उपनिरीक्षक करम सिंह, कांस्टेबल शाह आलम, मुकेश राणा, शामिल रहे।
