रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग करने वाला अनमोल उर्फ़ मोंटी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

रूड़की। भगवानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपी अनमोल उर्फ़ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर झगड़े के बाद चली आ रही रंजिश के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश भी जारी है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

जानकारी के अनुसार बीते 8 जनवरी को आदित्य राणा पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर ने तहरीर देकर बताया कि मोन्टी निवासी प्रताप कालोनी कस्बा व थाना भगवानपुर व रितिक निवासी रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर द्वारा जान से मारने की नियत से उसपर फायर किया गया। जिसमे वह बाल-बाल बच गया व गोली दिवार से टकरा कर शहजाद निवासी भगवानपुर को छू कर निकल गई। भगवानपुर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर सूर्य भूषण नेगी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीते शनिवार को घटना में शामिल आरोपी अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र निवासी प्रताप कालोनी थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में अनमोल उर्फ़ मोंटी ने बताया कि एक जनवरी को उसका व रितिक का वादी आदित्य राणा के साथ झगडा हो गया था। जिस कारण उनकी रंजिश चल रही थी। उसकी अगली शाम को रितिक और अनमोल मिलें और दोनों ने योजना बनायी कि दोनों आदित्य राणा को जान से मार देंगें। जिसके बाद दोनों ने कुछ दिन तक उसकी तलाश की। इस दौरान रितिक ने देशी तमन्चे का इन्तजाम किया और आदित्य के घर का पता चलने पर 8 जनवरी को दोनों ने उसे मारने की नियत से वहां पर पीछे से आदित्य के ऊपर तंमचे से फायर कर दिया। जिसके बाद दोनों मौक़े से फरार हो गए। एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि आरोपी अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र निवासी प्रताप कालोनी थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम में:-

1. उप निरीक्षक पुनीत दनौषी

2. का. रविन्द्र राणा

3. का. उवैदउल्लाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!