हरिद्वार। एसएसपी द्वारा कार्यभार संभालने के बाद जनपद पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में अलमारी की चाबी बनाने के बहाने घर में घुसकर ज्वैलरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 9 फरवरी को शिवालिक नगर निवासी संदीप धीमान ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर के समय उनकी बुजुर्ग माताजी ने गोदरेज अलमारी की चाबी बनाने के लिए दो व्यक्तियों को घर बुलाया था। आरोप है कि दोनों ने चाबी बनाने का झांसा देकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई गठित कोतवाली रानीपुर और सीआईयू की संयुक्त टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 20 फरवरी को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी गोविन्द छाबड़ा (25 वर्ष) निवासी ग्राम बारिया, थाना गंधवानी, जिला धार, मध्य प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की सोने की अंगूठी बरामद की गई।रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साले के साथ मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था और शिवालिक नगर स्थित घर में चाबी बनाने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस अपने गृह राज्य लौट गया। उसने बताया कि अन्य आभूषण उसके साले के पास हैं।पुलिस टीम ने जब सह-आरोपी के घर दबिश दी तो वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शेष ज्वैलरी की बरामदगी के लिए टीम को निर्देशित किया गया है।
पुलिस टीम – कोतवाली रानीपुर
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट)
कांस्टेबल दीप गौड़
कांस्टेबल गम्भीर तोमर
कांस्टेबल सुमन डोबाल
सीआईयू टीम
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)
कांस्टेबल वसीम
