हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढेड़ी राजपुताना गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व उसके चाचा के ऊपर हमला करने व तमंचे से फायर झोंकने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर पर पत्थर-ईंट बरसाते हुए लाठी-डंडो व सरियों से हमला कर दिया। घटना पूर्व में हुए एक विवाद को निपटाने के लिए बैठी पंचायत में फैसले के दौरान हुई। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। वहीं, बहादराबाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राव आज़म पुत्र शकील निवासी बढेड़ी राजपुताना ने बहादराबाद थाने में शिकायत कर बताया कि बीते 26 नवंबर की घटना है। सलमान उर्फ लाल्ला, सुल्तान, जीशान पुत्रगण फुरकान और गांव के ही अन्य व्यक्तियों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बिच आज़म के चाचा जियाउलहक पुत्र अब्बास विवाद को निपटाने के लिए बिच में आ गई। तभी सलमान उर्फ लाल्ला व जीशान पुत्रगण फुरकान ने आज़म के चाचा पर भी हमला करते हुए मारपीट शुरु कर दी। जिसके बाद उसी दिन शाम को मामले के निपटारे के लिए फरमान पुत्र अब्बास के घर पर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दिलदार पुत्र दिलशाद, फुरकान पुत्र करमइलाही सुल्तान पुत्र फुरकान, शकील पुत्र इकबाल और साजिद पुत्र सादिक निवासीगण ग्राम बढ़ेडी राजपूतान आए और पंचायत में फैसले की बात होने लगी। जैसे-जैसे बात चली तो फैसले की बात बिगड़ गई और इतने में अचानक सुल्तान पुत्र फुरकान ने अपनी दाई जेब से देशी तमंचा निकाल कर फायर झोंक दिया।

आरोप है कि गोली आज़म के चाचा के लगने से बाल-बाल बची, फिर सुल्तान ने जियाउलहक पर तमंचा तान दिया और धमकी देने लगा के फैसला हमारी शर्तों पर होगा। तमंचा वहां मौजूद गुलबहार पुत्र अब्बास ने सुल्तान के हाथ में से झटक दिया और इतने में शकील पुत्र इक्बाल, फुरकान पुत्र करमइलाही, साजिद पुत्र सादिक और दिलदार पुत्र दिलशाद ने एक राय होकर आज़म व उसके परिवार वालों पर घर में ही हमला बोल दिया और बाहर से ईंट पत्थर उठा कर घर पर बरसा दिए। साथ ही लाठी-डंडों, लोहे के सरियों व बलकटी से जान से मारने कि नियत से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं, बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
