हरिद्वार। विद्युत विभाग ने सोमवार सुबह ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की इस अचानक छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मुख्य अभियंता हरिद्वार जोन शेखर चंद त्रिपाठी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।विद्युत विभाग की टीम ने सुबह-सुबह ज्वालापुर की बाल्मीकि बस्ती, सोनिया बस्ती और पावधोई क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू की। इस दौरान टीम ने कुल 35 बिजली कनेक्शनों की बारीकी से जांच की। जांच में 15 उपभोक्ता सीधे तौर पर बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए।कार्रवाई का नेतृत्व उपखंड अधिकारी (SDO) शिल्पी सैनी और सहायक अभियंता अमित तोमर ने किया। टीम में अवर अभियंता अक्षय कुमार सिंह, दीप्ति चौहान और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी 15 लोगों के खिलाफ विभाग के नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि राजस्व की हानि रोकने के लिए बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
