हरिद्वार। बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊर्जा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। टीम द्वारा जगजीतपुर उपखण्ड क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 16 घरों से बिजली चोरी पकड़ी। विभाग की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने बकायदारों के विद्युत कनेक्शन भी काटे।
जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर रवि कुमार ने बताया कि शनिवार को उपखण्ड अधिकारी जगजीतपुर रुपेश कुमार के निर्देश पर देहरादून से आई विजिलेंस की टीम द्वारा अवर अभियंता वरुण प्रताप पंवार की अगुवाई में खण्ड क्षेत्र के ग्राम इक्कड कलां में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 16 घरों से बिजली चोरी होते हुए पकड़ी। ऊर्जा विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने बकायदारों के भी कनेक्शन काटे और बिजली चोरी न करने को लेकर कड़ी हिदायत दी। अवर अभियंता वरुण प्रताप पंवार ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। बकायादारों को विद्युत बिल जमा करने की हिदायत दी गई है। चोरी रोकने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। टीम में सतर्कता दल से सहायक अभियन्ता (सतर्कता) विकास कुमार, धनंजय कुमार, रोबिन सिंह, अनिल कुमार, अवर अभियन्ता (सतर्कता) सपना, अनिता काला, निरीक्षक मारूत शाह, सरिता शाह व उप निरीक्षक संजीव त्यागी आदि लाइन स्टाफ/कर्मचारी मौजूद रहे।
