भाजपा आईटी सेल पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेता शेखर वर्मा और भाजपा आईटी सेल के विरुद्ध आईटी एक्ट, मानहानि तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने हेतु हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी छवि धूमिल करने की साज़िश कर रही है। उन्होंने बताया कि गणेश गोदियाल वन्यजीवों से लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दे रहे थे कि यदि हालात नहीं सुधरे तो जनता स्वयं सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने को मजबूर होगी।पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को नज़रअंदाज़ कर विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने में लगी है, जिसका जवाब जनता 2027 में देगी।

वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और वन्यजीवों से सुरक्षा जैसे हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान व हताश है और इसका परिणाम 2027 के चुनाव में देखने को मिलेगा।

पार्षद विवेक भूषण विक्की और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित से ध्यान भटकाने के लिए अपने आईटी सेल से भ्रामक व घृणित गतिविधियाँ करा रही है।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, मयंक त्यागी, मोहित अरियाल, गौरव गोस्वामी, बादल गोस्वामी, मनीष गुप्ता, अज्जू खान, शौकत अली चीचू, रोहित नेगी, रवि कुमार लड्डू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!