हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस का हुड़दंग मचा आम जन को परेशान करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान जारी है। अभियान के तहत जहां एक ओर थाना गंगनहर पुलिस ने पटाखे छोड़ने वाली दो बुलेट को सीज कर उनका चालान किया है। तो वहीं, दूसरी ओर सिडकुल पुलिस ने हुड़दंग मचा माहौल ख़राब कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों युवकों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा हुडदंगियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गंगनहर पुलिस द्वारा बुलेट से पटाखे छोड़ आमजन को परेशान कर रहे दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी बुलेट को सीज कर चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उप निरीक्षक पंकज कुमार, का. अजय, का. पूजा व हो.गा. सुबोध आदि शामिल रहे।
तीन हुड़दंगी सिडकुल पुलिस की गिरफ्त में…

वहीं, दूसरी ओर एसओ सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने सडक पर हुड़दंग मचा माहौल ख़राब कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम दीपक पुत्र संतलेश निवासी ग्राम झिडियानग्रण्ट थाना भगवानपुर, चन्द्रपाल पुत्र धर्मपाल व सन्दीप पुत्र धर्मपाल निवासीगण ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल बताया। एसओ सिडकुल नितेश शर्मा ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस टीम में हे. का. सुनील सैनी, का. रोहित कुमार व का. विजेंद्र शामिल रहे।
