हरिद्वार। जनपद में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो रहे है कि बाइक सवार का हॉर्न बजाना कुछ बदमाशों को नागवार गुज़रा और उन्होंने बड़ी बेरहमी के साथ उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसमे दो युवकों ने उसे जकड़ा हुआ है और एक युवक ईंट व जूतों से बुरी तरह उसके चेहरे और पेट में वार करता दिखाई दे रहा है। वहीं, मामले में यूथ क्लब सिकरोड़ा ने भी बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मांग की है।
जानकारी के अनुसार बीते 19 दिसम्बर की रात कि है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ा निवासी राव आकिफ कलियर स्थित अपनी दूकान को बंद कर के घर आ रहा था। इसी दौरान ग्राम सोहलपुर के पास रास्ते में उसने सडक पर खडे युवकों को साइड होने के लिए हॉर्न दिया और हॉर्न देना उसकी जान पर भारी पड़ गया। जिसके बाद बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौक़े पर पहुंची और घायल युवक को सरकारी अस्पताल लें जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका देहरादून स्थित हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
परिजनों का कहना है कि उसका जबड़ा और हाथ की ऊँगली टूट गई है और भी कई जगह गंभीर छोटे आई है। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया व व्हाट्सप्प ग्रुप्स में वायरल हो रही है। वीडियो में तीन बदमाश आकिफ के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे है। दो ने उसे पांव और सर की तरफ से जकड़ा हुआ है और एक उसके सर और पेट में बुरी तरह से ईंट व जूतों से वार कर रहा है। इस बिच युवक चिल्ला रहा है लेकिन उसके बावज़ूद भी तीनों बदमाश उसे पीटते नज़र आ रहे है। मामले में यूथ क्लब सिकरोड़ा अध्यक्ष राव फ़ाज़िल व ग्रामीणों ने क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष कलियर रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
