एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

हरिद्वार। पुलिस कप्तान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लण्ढौरा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की लण्ढौरा चौकी के प्रभारी महिपाल सैनी को एसएसपी द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को हटाकर पुलिस लाइन रोशनाबाद भेज दिया है। एसएसपी के इस कड़े फैसले से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कप्तान ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही या गलत काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!