162 नशीले कैप्सूलों के साथ सुल्तानपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को सफल बनाने की दिशा में कोतवाली लक्सर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के तहत दो व्यक्तियों को कुल 162 अवैध नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलते हुए। शनिवार को अलग-अलग टीमों ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को दबोच लिया।तलाशी लेने पर आरोपी मानिश के पास से 72, आरोपी साजिद के पास से 90 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे करने के आदी हैं और ये नशीले कैप्सूल स्वयं के सेवन के साथ-साथ बेचने के लिए भी अपने पास रखते थे।आरोपियों ने अपना नाम मानिश (उम्र 23 वर्ष) पुत्र इसरार और साजिद (उम्र 33 वर्ष) पुत्र खुर्शीद अहमद, दोनों निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, थाना कोतवाली लक्सर के रहने वाले है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में 

उ0नि0 नरेन्द्र सिंह – कोतवाली लक्सर

उ0नि0 नीरज रावत – कोतवाली लक्सर

हे0कानि0 रविन्द्र नागर – कोतवाली लक्सर

कानि0 राजेद्र सिहं – कोतवाली लक्सर

कानि0 सतपाल राणा – कोतवाली लक्सर

कानि० सन्दीप रावत – कोतवाली लक्सर,शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!