हरिद्वार। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अभियान में एकाएक सफलता हासिल कर रही है। एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरों पर नकेल कसते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग जगहों से चोरी हुए 14 दोपहिया वाहन भी बरामद किए है। पुलिस चारों को कोर्ट में पेश कर रही है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। सिडकुल पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।

बुधवार को कोतवाली सिडकुल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने खुलासा करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से सिडकुल क्षेत्र से दोपहिया वाहनों की चोरी होने की शिकायते मिल रही थी। जिसको लेकर सिडकुल पुलिस को घटनाओं को रोकने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी अभय प्रताप व एएसपी सदर निशा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम ने सभी संबंधित घटनास्थलों का मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान दवा चौक के पास से सौरभ पुत्र पप्पू निवासी बहदराबाद थाना बहदराबाद व संजय पुत्र काशीराम निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उनके दो अन्य साथी सुनील कुमार पुत्र करण सिंह, निवासी ग्राम रामपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला बिजनौर व अक्षय पुत्र लालू, निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार पेंटागन मॉल के पीछे स्थित टीन शेड के पीछे चोरी की गई मोटरसाइकिलों की देखरेख कर रहे हैं तथा वह दोनों चोरी की मोटरसाइकिलों का सौदा करने जा रहे थे। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर एवं एडिशनल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पेंटागन मॉल के पीछे कूड़े के ढेर के पास दबिश दी गई। मौके से दोनों व्यक्तियों सुनील कुमार व अक्षय को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दबोचा। मौके पर टीन शेड के पीछे कुल 13 मोटरसाइकिलें खड़ी मिलीं। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद सभी मोटरसाइकिलों का निरीक्षण कर ई-चालान मशीन के माध्यम से विवरण प्राप्त किया गया, जिनमें विभिन्न जनपदों से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर, TVS अपाचे, यामाहा MT-15, TVS राइडर एवं HF डीलक्स मोटरसाइकिलें शामिल हैं। कई वाहनों के संबंध में पूर्व से पंजीकृत अभियोगों की पुष्टि की गई है तथा शेष के संबंध में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. सौरभ पुत्र पप्पू निवासी बहादराबाद थाना बहदराबाद जिला हरिद्वार।
2. संजय पुत्र काशीराम निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष।
3. सुनील कुमार पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना कोतवाली देहात जिला बिजनौर उम्र 30 वर्ष ।
4. अक्षय पुत्र लालू निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
हिस्ट्रीशीटर अक्षय पुत्र लालू का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0-180/19 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0सं0 231/19 धारा- 41/109 द0प्र0सा0 चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0सं0 355/20 धारा- 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0सं0 33/21 धारा- 8/21 एनडीपीएस चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0सं0 43/22 धारा- 2,3 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0सं0 255/22 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0सं0 164/24 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल
8. मु0अ0सं0 697/24 धारा- 303(2),317(2) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
9. मु0अ0सं0 431/25 धारा- 305ए,317(2) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
10. मु0अ0सं0 81/25 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल
11. मु0अ0सं0 431/25 धारा 305(क),317(2) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
12. मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल
13. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
14. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
15. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
16. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
17. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
18. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
19. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
सौरभ पुत्र पप्पू का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0-434/18 धारा-41/109 द0प्र0सं0 चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0सं0-45/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0सं0-46/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0सं0-47/25 धारा- 303(2),317(2),3(5),317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0सं0-49/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0सं0-50/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0सं0-51/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
08. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
09. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
10. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
11. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
12. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
13. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
14. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
15.मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल
संजय पुत्र काशीराम का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-133/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
8. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
9. मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल
सुनील कुमार पुत्र करण सिंह का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
8. मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल
पुलिस टीम में:-
1. थानाअध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा।
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर।
3. एडिशनल उप निरीक्षक हरिश्चंद्र।
4. एडिशनल उपनिरीक्षक संजय चौहान।
5. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी।
6. कांस्टेबल रोहित कुमार।
7. कांस्टेबल प्रदीप कुमार।
8. कांस्टेबल अनिल कंडारी।
9. का. सुशील चौहान।
10. का. विजय नेगी।
