हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पीपल वाली गली, रानी गली निवासी महिला की लिखित तहरीर देकर बताया कि आरोपियों कुनाल, शुभम उर्फ शुभ्भू तथा उनके अन्य साथियों ने उसके पुत्र शिवा पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना प्रभारी चौकी सप्तऋर्षि के उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल को सौंपी गई।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सुरागरसी–पतारसी के बाद पुलिस टीम ने रविवार को मुकदमे में वांछित आरोपी शिवम उर्फ शुभ्भू (18 वर्ष) पुत्र योगेन्द्र, निवासी बिरला फार्म गोलकोठी, चौकी गीता कुटीर, थाना रायवाला, देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ठिकानों पर दबिश दे रही है।आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस टीम में:-
1. नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह
2. व.उनि. नन्दकिशोर ग्वाड़ी
3. उनि. अंशुल अग्रवाल
4. हे.का. गुलशन
5. का. जसविन्दर
