विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर ज्वालापुर पुलिस ने किया संवाद व सम्मान कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर ज्वालापुर कोतवाली में अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करने व उनकी समस्याओं को जानने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों व पत्रकारों को शॉल व माला पहना कर सम्मानित किया गया।

गुरुवार को ज्वालापुर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा व एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार द्वारा थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान उनका कुशलक्षेम जाना गया। साथ ही समस्याओं की जानकारी भी ली।

जिसके बाद आमंत्रित किए गए हाजी यूनुस मंसूरी, पार्षद अहसान अंसारी, हाजी इरफ़ान अंसारी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, पार्षद प्रतिनिधि हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, हाजी नईम कुरैशी, ख़्वाजा बिरादरी के चौधरी मुस्तफा खुवाजा, क़ृषि मंडी व्यापारी इमरान मंसूरी, पार्षद नौमान अंसारी, अकरम अंसारी, पूर्व पार्षद रियाज़ अंसारी व नसीम मंसूरी आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक जेपी जुयाल, कांस्टेबल जसरुद्दीन, कांस्टेबल साजिद, कांस्टेबल सन्नी व इलियास उर्फ़ डॉन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस मौक़े पर एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी ने गोष्टी मे आये सभी महानुभाव को संवैधानिक और कानूनी अधिकारो के बारे एवं कानूनी संरक्षण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 के तहत शैक्षिक और सांस्कृतिक अधिकारो के बारे मे जानकारी दी।

कार्यक्रम में पत्रकार आवेश अंसारी, मेहताब आलम, जहांगीर मालिक आदि को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एलआईयू उपनिरीक्षक सुरेश शाह, उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान, बाजार चौकी प्रभारी राकेश सिंह व उपनिरीक्षक रविंद्र जोशी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस द्वारा कार्यक्रम में मौजूद व्यक्तियों को किताब व पैन भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!