कार्रवाई: रात्रि चेकिंग के दौरान सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ा ई-रिक्शा चोर, गिरफ्तार कर भेजा जेल

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद की है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों व वाहन चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसओ सिडकुल अजय शाह के नेतृत्व में थाना सिडकुल क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गुरुवार की देर रात्रि को चौकी प्रभारी कोर्ट उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम आईएमसी चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक पुलिस को देखकर अचानक मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास, थाना बंडा, जनपद शाहजहांपुर (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने एक दिन पूर्व रोशनाबाद के झंडा चौक से ई-रिक्शा चोरी की थी और उसे झाड़ियों में छिपा दिया था। रात होने पर वह उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर ली है।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल अजय शाह।

वहीं, एसओ सिडकुल अजय शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में:

थाना प्रभारी अजय शाह

उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान

कांस्टेबल नरेंद्र चौहान

कांस्टेबल तनवीर अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!