चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देगी 250 करोड़ की सालाना

सीयूसीईटी-2025 के जरिए हज़ारों छात्रों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

हरिद्वार। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हर वर्ष 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि यह स्कॉलरशिप एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम सीयूसीईटी-2025 के माध्यम से दी जाएगी। इसमें 200 करोड़ रुपये मोहाली कैंपस और 50 करोड़ रुपये लखनऊ कैंपस के लिए निर्धारित हैं।

प्रो. बावा ने बताया कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप 2 प्रतिशत यूनिवर्सिटियों में शामिल हुई है और भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में कई विषयों में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर अकादमिक माहौल और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण उत्तराखंड के 267 छात्रों को देश-विदेश की कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं, जिनमें हरिद्वार के 48 छात्र शामिल हैं। खेलों में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रिकॉर्ड मेडल जीतकर माका ट्रॉफी हासिल की है और स्टूडेंट एथलीट्स को सालाना 6.5 करोड़ रुपये की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!