दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, बीती 6 दिसंबर 2025 को एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुशल पाल पुत्र अनिल कुमार सैनी, निवासी बैरागी कैंप (कनखल), ने उसकी मर्जी के बिना उससे शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही आरोपी उसे फोन पर गंदी गंदी गालियां देता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मामले की जांच कर रही महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह और उनकी टीम ने बुधवार को फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया।नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुशल पाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल बताया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में 

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाडी, म,उ,नि,निशा सिंह,का,सुमित,का,हरीश रतूड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!