अभियान: नशा माफियाओं के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई, तीन किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार 

हरिद्वार। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा की तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम को उसके कब्जे से तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में कोतवाली स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

फ़ाइल फोटो: रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय।

जिसके चलते बीते शनिवार को चेकिंग के दौरान रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भगत सिंह चौक पर स्थित शौचालय के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके कब्जे से 3.070 ग्राम गांजा व 600 रूपए बरामद हुए। एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में:-

1. रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय

2. का. आशीष शर्मा

3. का. संजय राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!